लेबनान के राजनीतिक नेता एमादुल-हस ने कहा है कि इस्राईल सीरिया संकट के राजनीतिक हल में लगातार रोड़े अटका रहा है। रिपोर्ट के अनुसार एमादुल-हस ने कहा कि इस्राईल की यह कोशिश है कि सीरिया संकट में रोड़े अटका कर उसे बढ़ाया जाए ताकि सीरिया, कमजोर हो और बश्शार असद की सरकार को आसानी से गिराने का रास्ता तय्यार हो सके। एमादुल-हस ने कहा कि सीरिया संकट इस्राईल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उधर लेबनानी सेना के एक रिटायर्ड कमांडर और रक्षा मामलों के एक्सपर्ट अमीन हतीत ने कहा कि सीरिया का संकट जारी रहना इस्राईल के हित में है और इसलिए इस्राईल, सीरिया संकट के राजनीतिक हल की कोशिशों को नाकाम करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस्राईल, इलाक़े में प्रतिरोध की धुरी व केंद्र को नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी पूरी ताक़त का इस्तेमाल कर रहा है।
27 मार्च 2013 - 19:30
समाचार कोड: 403884
लेबनान के राजनीतिक नेता एमादुल-हस ने कहा है कि इस्राईल सीरिया संकट के राजनीतिक हल में लगातार रोड़े अटका रहा है।